दोस्तो वर्तमान समय मे शायद ही कोई ऐसा गरीब मजदुर व्यक्ति होगा जिसको E Shram Kya Hai इसके वारे मे जानकारी न हो, यदि आप को भी ई श्रमिक कार्ड क्या है और इसके फायदे क्या क्या है इस बारे में मालूम नही है तो आज के इस पोस्ट में ध्यान पूर्वक हमारे साथ लास्ट तक बने रहिये और आर्टिकल को अंत तक पढियेगा।
जेसा की आप सभी को मालूम होगा हमारे देश की सरकार अपने नागरिको के लिए समय समय पर नई नई योजनाएं जारी करती रहती है जिससे देश के गरीब एवं मजदूर लोगों को सहायता मिल सके, तो उन्ही नयी नयी सरकारी योजनाओ मे से ई श्रम कार्ड भी एक योजना है जिसका लाभ ज्यादातर लोग ले रहे हैं।
अगर आप भी योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको योजना के बारे में जानना होगा की आखिर ये केसी योजना है इसके लाभ क्या हैं इत्यादि प्रकार की पूरी जानकारी आपको होना जरुरी है, तो चलिये आइये जानते है ई श्रम कार्ड योजना के वारे मे
E Shram Kya Hai
श्रम और रोजगार मंत्रालय ने अगस्त 2021 मे ई श्रम पोर्टल Lonch किया गया था जो आधार से जुड़े असंगठित श्रमिकों का एक राष्ट्रीय डेटाबेस है जो मंत्रालय के अनुसार, यह असंगठित श्रमिको का पहला राष्ट्रीय डेटाबेस है जिसमे प्रवासी श्रमिक, निर्माण श्रमिक और प्लेटफ़ॉर्म श्रमिक इत्यादि शामिल हैं।
ई-श्रम पोर्टल पर अपडेट के अनुसार, श्रम मंत्रालय द्वारा लगभग 28 करोड़ से अधिक ई-श्रम कार्ड जारी किए गए थे. मंत्रालय ई श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड असंगठित श्रमिको को अलग अलग सामाजिक कल्याण योजनाओ का लाभ प्रदान करने की परिकल्पना करता है।
बेरोजगार क्षेत्र का कोई भी श्रमिक जिसमे घर आधारित श्रमिक, स्व-रोज़गार, वेतनभोगी आदि श्रमिक शामिल हैं जो अपना पंजीकरण करा सकते हैं. हालाँकि संगठित क्षेत्र के कर्मचारी जो EPFO या ESIC के सदस्य नही हैं वे भी श्रमिक कार्ड के लिये अप्लाई कर सकते हैं।
ई श्रम कार्ड के लाभ
श्रम रोजगार मंत्रालय का लक्ष्य असंगठित श्रमिको के लिये सामाजिक सुरक्षा सेवाओ की कार्यान्वयन दक्षता मे सुधार करना और श्रम और अन्य मंत्रालयों द्वारा दी जाने वाली सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी लाभो की संभावना बढ़ाना है।
रजिस्टर्ड श्रमिको को प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना (PM – SYM) और व्यापारियो के लिये राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस-ट्रेडर्स) पेंशन योजनाओ से भी लाभ होगा।
रिपोर्टो के अनुसार E Shram Card धारको वाले श्रमिक प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2 लाख तक के दुर्घटना बीमा कवर के लिये पात्र हैं।
श्रमिक कार्ड धारको की आयु यदि 60 साल से अधिक हो जाती है तो उनको हर महीने 3 हजार पेंशन दी जावेगी।
किसी भी श्रमिक कार्ड धारक की आंशिक विकलांगता की स्थिति मे उसको 2 लाख रुपये का बीमा और एक लाख रुपये की वित्तीय आर्थिक सहायता मिलेगी ताकि वो अपने परिवार का भरण पोषण कर सके।
यदि किसी श्रम कार्ड लाभार्थी (ई-श्रम कार्ड वाले असंगठित क्षेत्र के श्रमिक) के साथ कोई दुर्घटना हो जाती है तो उसके परिवार वालो को श्रमिक कार्ड का लाभ दिया जावेगा।
इन्हे जरुर पढ़े –
ई श्रम कार्ड के लिये रजिस्ट्रेशन केसे करे? जानिए पूरी जानकारी हिंदी मे
ई श्रमिक कार्ड में कितने पैसे हैं केसे देखे? ऐसे देखे श्रम कार्ड में किश्त का पैसा
प्रधानमंत्री आवास योजना 2023 – 24 की लिस्ट केसे चेक करे? अपना नाम देखे
निष्कर्ष
दोस्तो इस लेख मे दी गयी E Shram Kya Hai और ई श्रम कार्ड के फायदे क्या क्या हैं इसकी जानकारी आप सभी को केसी लगी और अगर आपका ई श्रमिक कार्ड से सम्बंधित कोई भी सवाल है तो उसे कमेंट मे लिख सकते है हम आपके सवाल का जबाब जरुर देंगे ताकि आपको श्रमिक कार्ड से जुडी जानकारी के लिए कहीं और न जाना पड़े।
यदि आज के इस पोस्ट मे आपको हेल्पफुल जानकारी मिली हो तो इसको अपने बाकि के सभी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर करिये ताकि वे भी श्रम कार्ड योजना का लाभ ले सके। धन्यवाद

Our editorial team researches and shares employment opportunities from different regions around the world. We cover job openings across industries such as technology, finance, automotive, healthcare, construction, hospitality, retail, logistics, and public-sector employment. Our goal is to provide clear and useful recruitment information, including hiring updates, walk-in interviews, recruitment drives, and international career opportunities, helping job seekers discover opportunities that match their interests and experience.
